राजेश शास्त्री। शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि से धनु राशि में जा रहा है। शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन 21 नवंबर गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर हो चुका है। शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव प्रभाव पढ़ेगा। शुक्र इस राशि में 15 दिसंबर 2019 शाम 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। उसके बाद वह मकर में प्रवेश कर जाएगा। आइए जानते हैं शुक्र को राशि परिवर्तन का राशियों पर होने वाला प्रभाव।
मेष
शुक्र के राशि परिवर्तन से छोटे भाई बहनों और खुद के पराक्रम में इजाफा होगा। कारोबार और नौकरी में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। भाग्य में वृद्धि होगी।
वृषभ
आर्थिक परेशानियों को बढ़ाने के साथ मानसिक तनाव रहेगा। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। किसी अनजाने पर भरोसा न करें। नशे के आदि भी हो सकते हैं, जिससे आपकी दिक्कतें हो सकती हैं।
मिथुन
विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। जिनका विवाह हो चुका है उनको वैवाहिक सुख मिलेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और सौंदर्य प्रसाधनों पर ज्यादा खर्च होगा। कारोबार में फायदा होगा।
कर्क
शुक्र के राशि परिवर्तन से स्वास्थ्य से संबंधी परेशानी हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कारोबार और नौकरी में स्थितियां सामान्य रहेगी। महिलाओं को विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
सिंह
शुक्र का यह राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। मान-सम्मान के साथ धन की प्राप्ति होगी। संतान सुख मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। इस राशि परिवर्तन से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कन्या
कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन मेहनत बहुत ज्यादा करनी होगी। इस समय माता का बेहतर सुख प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। वाहन सुख मिलने की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। कारोबार में फायदा होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और भाई-बहनों से लाभ होगा। शुक्र के इस रासि परिवर्तन के दौरान एनर्जी का लेबल हाई रहेगा।
वृश्चिक
शुक्र का यह राशि परिवर्तन संतान के लिये शुभ फलदायी होगा। बाधाओं का निवारण होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में सुख-शांति बनी
धनु
शुक्र के इस राशि परिवर्तन से खर्चों में इजाफा होगा। विलासिता से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी।
मकर
शुक्र के इस राशि परिवर्तन से व्यय में वृद्धि होगी। यात्राओं पर ज्यादा खर्च होने की संभावना है। दूर की यात्राएं हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। विदेश यात्रा के लिए समय अनुकूल है।
कुंभ
शुक्र के इस राशि परिवर्तन से धनलाभ होगा और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। महिला मित्र और बहन से सहयोग मिलने के योग हैं।
मीन
विशेष वस्तुओं को खरीदने की इच्छा रहेगी। धनलाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।